पीएनबी आरसेटी में 'जुट प्रोडक्ट उद्यमी' प्रशिक्षण हेतु नामांकन शुरू, 09 मार्च से होगा आगाज

Mar 06, 2026 03:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से 'जुट प्रोडक्ट उद्यमी' प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। यह 14 दिवसीय नि:शुल्क कार्यक्रम है, जिसमें प्रशिक्षण, ड्रेस, छात्रावास, भोजन और सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उम्र 18 से 50 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

पीएनबी आरसेटी में 'जुट प्रोडक्ट उद्यमी' प्रशिक्षण हेतु नामांकन शुरू, 09 मार्च से होगा आगाज

सरायकेला । पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से संचालित 'पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान' द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। संस्थान द्वारा आगामी 09 मार्च 2026 (सोमवार) से 14 दिवसीय 'जुट प्रोडक्ट उद्यमी' प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। चयनित प्रशिक्षुओं को संस्थान की ओर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और ड्रेस, रहने के लिए छात्रावास की सुविधा, भोजन और अल्पाहार, पठन-सामग्री (कॉपी, पेन और किट) दिया जायेगा ।

यह प्रशिक्षण 14 दिनों तक चलेगा, जिसका समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। इसमें न केवल जुट के विभिन्न उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी, बल्कि एक सफल उद्यमी बनने के गुर, मार्केटिंग के तरीके और सरकारी योजनाओं के माध्यम से ऋण प्राप्त करने की जानकारी भी दी जाएगी। पात्रता उम्र: 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए । आवेदक सरायकेला-खरसावां जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। योग्यता: जरूरतमंद युवक एवं युवतियां जो स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। आवश्यक दस्तावेज 5 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और राशन कार्ड की छायाप्रति, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र,शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (स्कूल सर्टिफिकेट),बैंक पासबुक की छायाप्रति। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो कम लागत में अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर समाज में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।