जिले के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 10वीं छात्रों के बीच नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

खरसावां। खरसावां स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में उडिया भाषा की पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। ये पुस्तकें 1998 से पाठ्यक्रम में शामिल हैं, लेकिन छात्रों को फोटोकॉपी पर निर्भर रहना पड़ता था। डॉ. दिनेश कुमार षाडंगी और अन्य समाजसेवियों के सहयोग से इन पुस्तकों को निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।

जिले के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 10वीं छात्रों के बीच नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित

खरसावां। खरसावां स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में छात्र-छात्राओं के बीच उडिया भाषा की पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। इस दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं की उडिया भाषा साहित्य, कहानी और एकांकी विषय की पुस्तकें विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि 1998 से तत्कालीन बिहार और झारखंड राज्य में उडिया साहित्य की ये पुस्तकें पाठ्यक्रम में शामिल हैं। लेकिन झारखंड और ओडिशा में पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को फोटोकॉपी करा कर पढ़ाई करनी पड़ती थी। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, ओडिया समाजसेवी डॉ. दिनेश कुमार षाडंगी, जिला उत्कल सम्मेलन के सदस्य मनोरंजन गिरी, मनोज कुमार विहरा, लक्ष्मणचंद्र गिरी और अन्य समाजसेवियों के सहयोग से इन पुस्तकों को छपवाया गया。

पुस्तक वितरण कार्यक्रम

इन पुस्तकों को झारखंड राज्य के विभिन्न उच्च विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को खरसावां के विद्यालयों में पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब विद्यार्थियों को फोटो कॉपी के सहारे पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।

आगामी पुस्तक वितरण

जानकारी दी गई कि आगामी दो-तीन दिनों के अंदर जिले के अन्य विद्यालयों में भी पुस्तक वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कल सम्मेलन जिला कमेटी के अध्यक्ष सुमंत चंद्र मोहंती, जिला सचिव अजय प्रधान, जिला पर्यवेक्षक सुशील कुमार षाडंगी, जिला कोषाध्यक्ष सपन मंडल, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उडिया भाषा की पुस्तकें किस विद्यालय में वितरित की गईं?
खरसावां स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में उडिया भाषा की पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।