फुटबॉल : हरिभंजा को पराजित कर खरसावां की टीम बनी चैंपियन

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

खरसावां में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता में खरसावां। एसपी मुकेश लुणायत

फुटबॉल : हरिभंजा को पराजित कर खरसावां की टीम बनी चैंपियन

खरसावां। एसपी मुकेश लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत अफीम की अवैध खेती की रोकथाम और जागरूकता पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खरसावां के विभिन्न क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। फाइनल में ट्राइब्रेकर के तहत होपना स्पोर्टिंग क्लब हरिभंजा को 3-1 से पराजित कर दीकू स्पोर्टिंग क्लब खरसावां की टीम चैंपियन बनी। इसके पहले फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता टीम दीकू स्पोर्टिंग क्लब खरसावां एवं उपविजेता टीम होपना स्पोर्टिंग क्लब हरिभंजा को ट्रॉफी, जर्सी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान डीएसए कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन, राजकीय प्लास टू उच्च विद्यालय खरसावां के प्राचार्य मंजू हेम्ब्रम, प्रशिक्षक बलराम महतो, संजय सुंडी, दिकू हेम्ब्रम, होपना सोरेन, पोलुस नाग आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।