प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आमबगान एफसी की टीम बनी चैंपियन
खरसावां में एवरेस्ट क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का समापन हुआ। फाइनल में आमबगान एफसी ने ब्लैक डायमंड को 2-1 से हराकर चैंपियन बना। विजेता टीम को 1.20 लाख और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 90 हजार और ट्रॉफी मिली। विधायक गागराई ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

खरसावां, संवाददाता। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित मुंडाटांड मैदान में एवरेस्ट क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का समापन हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ब्लैक डायंमड को 2-1 से पराजित कर आमबगान एफसी की टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम आम बगान एफसी को 1.20 लाख व ट्रॉफी, उपविजेता टीम ब्लैक डायमंड को 90 हजार व ट्रॉफी, तृतीय स्थान में रहे राजेश स्पोर्टिंग और चौथे स्थान पर रहे संकुल स्पोर्टिंग टीम को 50-50 हजार रुपए नगद व एक-एक ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गागराई ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। खेल महज मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि बेहतरीन करियर निर्माण का शानदार विकल्प भी साबित हुआ। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए टॉनिक की तरह है। खेल से प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है। इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई, अनिल सिंह सरदार, उमेश कुमार महतो, आस्तिक महतो, दुलाल महतो, भरत माझी, रतन माझी, कालीचरण महतो, बबलू महतो, श्याम माहली, सुनील माझी, करण माहली आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




