Saraikela News: जय मां पुली एसएमआर की टीम बनीं फुटबॉल प्रतियोगिता चैम्पियन
Saraikela News: खरसावां के गोमापाडिया फुटबॉल मैदान में आयोजित 40वीं तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। जय मां पुली एसएमआर की टीम ने डोलैंडीह एफसी को 2-1 से हराकर चैम्पियन का खिताब जीता। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया। विजेता को 1.20 लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

Saraikela News: जय मां पुली एसएमआर की टीम बनीं फुटबॉल प्रतियोगिता चैम्पियन -प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 64 टीमों ने लिया भाग
-40वीं तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
प्रतियोगिता का आयोजन
खरसावां,संवाददाता। कुचाई प्रखंड अंतर्गत जोबाजंजीर के गोमापाडिया फुटबॉल मैदान में रक्षाबंधन के अवसर पर नवयुवक संघ जोबाजंजीर कुचाई की ओर से आयोजित 40वीं तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डोलैंडीह एफसी की टीम को 2-1 से पराजित कर जय मां पुली एसएमआर की टीम चैम्पियन बनी। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 64 टीमों ने भाग लिया।
पुरस्कार वितरण
वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम जय मां पुली एसएमआर को 1.20 लाख, उपविजेता टीम डोलैंडीह एफसी को 80 हजार, तृतीय स्थान पर रहे जीएस ब्रदर्स एवं चौथे स्थान पर रहे एम ब्रदर्स टीम को 35-35 हजार, पांचवां स्थान पर रहे विकास एफसी, छठा स्थान पर रहे धुरंधर ब्वॉयज, सातवां स्थान पर रहे महेश ब्रदर्स और आठवां स्थान पर रहे हरीच एफसी बिदरी की टीम को 15-15 हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित खिलाड़ियों की घोषणा
इसके अलावा बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर और वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सोनाराम बोदरा ने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। इस दौरान जिप झिग्गी हेम्ब्रम, लुबूराम सोय, डुमू गोप, केपी सेठ सोय, कान्हू राम सोय, राहुल दास, बिष्कठ प्रधान आदि उपस्थित थे।
खरसावां : फोटो संख्या 02, प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता टीम के साथ अतिथिगण।
खरसावां : फोटो संख्या 03, फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को सम्मानित करते जिला अध्यक्ष व अन्य।


