Saraikela News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में अंतिम चरण में, परेड का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिरसा मुंडा स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ, जहां डीसी नीतीश कुमार सिंह और एसपी मनोज स्वर्गियारी ने निरीक्षण किया। आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया और सुरक्षा बलों तथा स्कूली बच्चों की सराहना की गई।

Saraikela News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में अंतिम चरण में, परेड का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास

Saraikela News: सरायकेला,संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां जिले में अंतिम चरण में है। इसी क्रम में गुरुवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीसी नीतीश कुमार सिंह, एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

तयारी की आवश्यकताएं

निरीक्षण के बाद डीसी सिंह ने मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने मैदान के समतलीकरण, वाटरप्रूफ स्टॉल के निर्माण और सुचारू वाहन पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने पर जोर दिया।

सुरक्षा बलों की सराहना

वहीं, एसपी स्वर्गियारी ने परेड में शामिल सभी सुरक्षा बलों और स्कूली बच्चों के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने परेड को पूरी तरह अनुशासित एवं बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने सभी जवानों और प्रतिभागियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की बात कही। फुल ड्रेस परेड में जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) और एनएपी की टुकड़ियों ने भाग लिया।

छात्राओं का योगदान

इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भी परेड में भाग लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अभिनव प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता अमित कुमार, स्थानीय थाना प्रभारी सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

प्रश्न और उत्तर

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां किस चरण में हैं?
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में अंतिम चरण में हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में अंतिम चरण में, परेड का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास