Saraikela News: सदर अस्पताल में परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित
Saraikela News: विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों के जन्म में उचित अंतराल रखने का महत्व बताया। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए।
Saraikela News: सरायकेला। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्म में उचित अंतराल रखना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। सही अंतराल से परिवार स्वस्थ, खुशहाल और आर्थिक रूप से सशक्त बनता है। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से छोटे परिवार की अवधारणा अपनाने और उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, अस्पताल प्रबंधक संजीत कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अर्चना तिग्गा, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


