Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsExtended Online Application Date for 446 Home Guards in Saraikela
गृह रक्षकों के रिक्त 446 पदों पर नव-नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

गृह रक्षकों के रिक्त 446 पदों पर नव-नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

संक्षेप:

सरायकेला जिला प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के 446 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 2 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी है। पहले की तिथि 03 से 18 दिसंबर 2025 थी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज 2 जनवरी 2026 तक जमा करने होंगे।

Dec 17, 2025 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला, संवाददाता। जिला प्रशासन अंतर्गत ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के रिक्त 446 पदों (महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण प्रावधानित है) पर नव-नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। अब उम्मीदवार 2 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में गृह रक्षकों के नव-नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 03 दिसंबर, 2025 से 18 दिसंबर, 2025 तक निर्धारित थी। कोई भी अभ्यर्थी आवेदन से वंचित न रह जाए। इस निमित्त डीसी के आदेश के आलोक में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित करते हुए अब 2 जनवरी, 2026 तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी विस्तारित अवधि के अंतर्गत जिला के वेवसाइट से आवेदन कर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक किए जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आवश्यक अनुलग्नकों सहित 02 जनवरी, 2026 तक जिला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, सरायकेला–खरसावां कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। नव-नामांकन के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष 01 जनवरी, 2025 की तिथि निर्धारित है। ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 7 उत्तीर्ण और शहरी गृह रक्षकों के लिए मैट्रिक उत्तीर्ण अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा एवं चिकित्सकीय परीक्षण शामिल होंगे। नव-नामांकन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, रिक्तियों का विवरण, आरक्षण एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भर्ती पोर्टल और जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील किया कि वे विस्तारित तिथि का लाभ उठाते हुए 02 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से समर्पित करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उपर्युक्त जानकारी डीसी नीतीश कुमार सिंह ने दी।