
अर्जुना कप के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम के बीच होगी कोल्हान कप प्रतियोगिता
खरसावां में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अर्जुना कप के समापन पर 15 सितंबर को एक दिनी कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। 16 टीमों के बीच खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में विजेताओं को 11,000...
खरसावां, संवाददाता जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे जिला फुटबॉल लीग-2025 अर्जुना कप के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 16 टीमों के बीच एक दिनी कोल्हान कप प्रतियोगिता होगी। 15 सितंबर को अर्जुना स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में 16 टीमों के मध्य एक दिनी कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसमें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर निबंध हो रहा है। 16 टीमों के बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा। प्रवेश शुल्क जमा करने का अंतिम तिथि 10 सितंबर है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 1100 रुपए निर्धारित है। सभी टीमों को नंबर युक्त जर्सी और संपूर्ण किट्स के साथ मैदान में उतरना अनिवार्य होगा।

प्रत्येक मैच मध्यांतर समेत 20 मिनट का होगा, जिसमें 11-11 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार और ट्रॉफी एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार एवं ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कोलकाता तथा झारखंड के बीच एक महिला प्रदर्शनी मैच करने की भी योजना है। सभी टीमों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तथा स्थानीय विधायक दशरथ गगराई समेत अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। समापन समारोह में जिला फुटबॉल अर्जुना कप की विजेता टीमों के साथ साथ फुटबॉल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


