Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsEntrepreneurship Awareness Program at Government ITI Empowering Local Entrepreneurs
राजकीय आईटीआई में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय आईटीआई में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संक्षेप:

राजकीय आईटीआई में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन -150 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

Dec 03, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

खरसावां, संवाददाता। राजकीय आईटीआई में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और भावी उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहनकारी प्रावधानों और उपलब्ध संसाधनों की सम्यक जानकारी प्रदान करना था। उद्यम स्थापना और विस्तार में संभावित लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गौरव कुमार सहायक निदेशक, एमएसएमई ने उद्यमिता संवर्द्धन से संबंधित योजनाओं की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कमलेश्वर प्रमाणिक, सीएसपीएमटी, सरायकेला, गौतम कुमार, अर्थशास्त्री, डीआईसी, सरायकेला ने राज्य सरकार की ओर से उद्यम विकास के लिए संचालित योजनाओं, उपलब्ध अनुदान, तकनीकी सहायता और प्रक्रियागत आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एलएसएफसी सरायकेला के अरुण कुमार चौधरी ने उद्यम पंजीकरण, आवश्यक अभिलेखों, आवेदन प्रक्रिया और लाभान्वित होने की शर्तों पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षक रमेश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने संबंधी पहलुओं पर प्रेरक जानकारी दी। प्रशिक्षण अधिकारी सत्यम प्रसाद मुंडा, अशोक देहरी, अजय पासवान ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर गौरव कुमार ने प्रतिभागियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उद्यम पंजीकरण, निर्यात संवर्द्धन और एमएसएमई से संबंधित अन्य प्रमुख योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को अधिकाधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर नवाचार और उद्यम स्थापना की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया।