समाज के समग्र विकास को महिला सशक्तीकरण जरूरी : सांसद

Mar 09, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सांसद जोबा मांझी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण आवश्यक है। उन्होंने सभी वर्गों से एकजुट होकर महिलाओं के योगदान को सुदृढ़ बनाने की अपील की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को सम्मानित किया गया।

समाज के समग्र विकास को महिला सशक्तीकरण जरूरी : सांसद

सरायकेला, सवांददाता। सांसद जोबा मांझी ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं के योगदान को राष्ट्र निर्माण एवं समाज विकास में और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।सांसद रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रही थीं।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जोबा मांझी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय तथा सेविकाओं ने सामूहिक रूप से किया।संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त हांसदा ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के निर्माण और विकास में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

समान अधिकार एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। महिलाओं को सशक्त, जागरूक एवं पोषण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए महिला एवं पुरुष दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सभी सीडीपीओ, महिला प्रवेक्षक, विभिन्न क्षेत्र की सेविकाएं तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।