ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलागम्हरिया में हाथियों ने चार मकानों को तोड़ा

गम्हरिया में हाथियों ने चार मकानों को तोड़ा

हाथियों का झुंड ने बुधवार की रात गम्हरिया अंचल के निमाईडीह गांव में चार मकानों को तोड़ दिया और घर रखे करीब 27 क्विंटल धान को चट कर गया। 18 हाथियों के झुंड ने दो पक्के और दो कच्चे मकानों को निशाना...

गम्हरिया में हाथियों ने चार मकानों को तोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाFri, 19 Jan 2018 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथियों का झुंड ने बुधवार की रात गम्हरिया अंचल के निमाईडीह गांव में चार मकानों को तोड़ दिया और घर रखे करीब 27 क्विंटल धान को चट कर गया। 18 हाथियों के झुंड ने दो पक्के और दो कच्चे मकानों को निशाना बनाया। हाथियों के उत्पात से आसपास के गांव वाले काफी सहमे हुए हैं। हाथियों का झुंड अब पक्के मकानों को भी तोड़ रहा है। हाथियों के उत्पात से बचने के लिए ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। हाथी गांव में उत्पात मचाकर सुबह खाकुडीह रांगामटिया जंगल की ओर चले गये हैं। हालांकि, गांव वालों को डर सता रहा है कि रात में हाथियों का झुंड उत्पात मचाने आ सकता है। इस कारण आसपास के गांव वाले हाथियों से बचने के लिए सावधानी बरत रहे हैं। 18 हाथियों के झुंड को भगाना भी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। हाथियों का उत्पात जिन गांवों में होता है, उसके आसपास के ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराया जाता है। वन विभाग हाथी प्रभावित गांवों के लोगों को हाथियों से निपटने के लिए पहले से ही अन्य आवश्यक संसाधन देता है, लेकिन जब हाथियों का उत्पात बढ़ जाता है तो वन विभाग गांव वालों के साथ मिलकर हाथियों को भगाने का काम करते हैं। सरायकेला वन क्षेत्र के रेंजर सुरेश प्रसाद ने बताया कि बीती रात हाथियों के झुंड ने चार मकानों को तोड़ दिया और घर में रखे करीब 27 क्विंटल धान को खा गया। हाथी फिलहाल रांगामटिया जंगल में शरण लिये हुए हैं। वन विभाग की नजर जंगल में विचरण कर रहे हाथियों पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें