Saraikela News: जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ की शानदार जीत

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ ने प्रधानडीह को 6-1 से हराया। दुर्गा मारडी ने पांच गोल दागे। पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बनाई। हाथीटांड़ की यह दूसरी जीत थी, जिसमें रतन हांसदा ने एक और गोल किया। अगला मुकाबला 17 को होगा।

Saraikela News: जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ की शानदार जीत

Saraikela News: जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ की शानदार जीत -प्रधानडीह को 6-1 से रौंदा, दुर्गा मारडी ने दागे पांच गोल

टीम की स्थिति

-टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर मजबूत की स्थिति

खरसावां,संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप-2026 के तहत शुक्रवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में बीपीएस हाथीटांड़ और एसएमसी प्रधानडीह के बीच मुकाबला हुआ। एकतरफा मुकाबले में हाथीटांड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानडीह को 6-1 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मैच का प्रदर्शन

मैच के पहले हाफ में ही हाथीटांड़ ने विपक्षी टीम पर दबाव बना लिया। दुर्गा मारडी की शानदार हैट्रिक की बदौलत टीम ने पहले हाफ की समाप्ति तक 3-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी हाथीटांड़ के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल जारी रखा। दुर्गा मारडी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में पांच गोल दागे। वहीं रतन हांसदा ने एक गोल कर टीम की जीत को 6-1 कर दिया। प्रधानडीह की ओर से लखी राम हेंब्रम ने एकमात्र गोल किया।

अगला मुकाबला

लगातार दूसरी जीत के साथ हाथीटांड़ ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। जिला फुटबॉल सुपर लीग का अगला मुकाबला 17 को यूथ क्लब खामरडीह बनाम एसएफए मातकमडीह के बीच खेला जाएगा।

खरसावांः फोटो संख्या : 05, जिला फुटबॉल सुपर लीग के बीपीएस हाथीटांड़ और एसएमसी प्रधानडीह मैच का दृश्य।

सामान्य प्रश्न

हाथीटांड़ ने प्रधानडीह को कितने गोल से हराया?
हाथीटांड़ ने प्रधानडीह को 6-1 से हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ की शानदार जीत