Saraikela News: मुरुप में 75 वर्षीय बुजुर्ग की सड़ा गला शव बरामद

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला के जगन्नाथपुर गांव के एक पुराने कुएं से 75 वर्षीय बुजुर्ग लखन पति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। वह 14 जुलाई से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुरुप में 75 वर्षीय बुजुर्ग की सड़ा गला शव बरामद

Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के मुरुप स्थित जगन्नाथपुर गांव के एक पुराने कुएं से शुक्रवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग लखन पति का सड़ा-गला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक वर्तमान में गम्हरिया के शक्तिनगर में रहते थे और 14 जुलाई से लापता थे। परिजनों ने आदित्यपुर थाना में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना के आधार पर एक टेंपो चालक ने बताया कि उसने लखन को जगन्नाथपुर में छोड़ा था। इसके बाद परिजन गांव पहुंचे और खोजबीन के दौरान झाड़ियों से ढके पुराने कुएं में शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।