तालाब में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
राजनगर थाना क्षेत्र के रुतडीह गांव में 65 वर्षीय झुंगलू महतो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह घर से निकले झुंगलू शाम तक लौटे नहीं। ग्रामीणों ने खोजबीन के बाद मंगलवार शाम तालाब में उनका अचेत अवस्था में शव पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में शोक का माहौल है।
राजनगर थाना क्षेत्र के रुतडीह गांव में तालाब में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग झुंगलू महतो की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंगलू महतो सोमवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।मंगलवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने गांव के तालाब में उन्हें अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजनगर थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


