जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अकीदत के साथ मनाई गई ईद उल अजहा

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला में ईद उल अजहा (बकरीद) पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोग नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों में इकट्ठा हुए। नमाज के बाद एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अकीदत के साथ मनाई गई ईद उल अजहा

सरायकेला। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ईद उल अजहा (बकरीद) पारंपरिक अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए वस्त्र पहन कर नजदीकी मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र हुए। कड़ाके की धूप, बदलते मौसम के बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। जिला मुख्यालय, आदित्यपुर, गम्हरिया, कपाली और चांडिल की प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश और राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए विशेष रूप से दुआ मांगी गई। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। त्योहार से पहले सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई थीं। जिसका असर जमीन पर दिखा। अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन की साइबर सेल सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रख रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।