Saraikela News: डीजे व भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

Saraikela News: डीजे व भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्ती के निर्देश फोटो-SKL-1-राजनगर थाना में

Saraikela News: डीजे व भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कड़ी कार्रवाई

Saraikela News: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अंचल निरीक्षक राजेश टुडु ने की। बैठक में राजनगर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा समिति राजनगर, एदल, सोसोमली, गोलो कुटुंग (चार लाइसेंसी) तथा कुनाबेड़ा, सिजुलता, ईचा, रांजड़ एवं छोटा कांकी (पांच गैर लाईसेंसी) कुल 9 प्रमुख जगहों पर दुर्गापूजा का आयोजन होता है। बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे पर रोक रहेगी तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ या विवादित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक, भ्रामक या झूठी खबरें प्रसारित नहीं करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: डीजे व भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कड़ी कार्रवाई