जिले में अवैध खनन, उत्खनन, भंडारण, खनिज परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश
सरायकेला में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। एसपी ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए संयुक्त कार्रवाई दल गठित करने का आदेश दिया।

सरायकेला, संवाददाता। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक की। एसपी मुकेश लुणायत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी वीसी से जुड़े। डीसी ने जिले में अवैध खनन, उत्खनन, भंडारण एवं खनिज परिवहन की किसी भी गतिविधि पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत, प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित औचक निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के समन्वय से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी मुकेश लुणायत ने निर्देश दिया कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन से संबंधित किसी भी सूचना पर कार्रवाई करें। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी की ओर से संयुक्त कार्रवाई दल गठित कर त्वरित एवं गोपनीय छापेमारी करें। जब्त वाहनों, मशीनरी एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामलों का न्यायालय में शीघ्र प्रस्तुतिकरण सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत देरी न हो।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




