Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsDistrict-Level Skill Competition and Exhibition Held at NR CMSOE School Saraykela
जिला स्तरीय स्किल कम एक्जीबिशन में आयोजित

जिला स्तरीय स्किल कम एक्जीबिशन में आयोजित

संक्षेप:

सरायकेला में शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय स्किल कॉम्पिटीशन और एक्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसमें 29 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। डीईओ कैलाश मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए और विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Tue, 25 Nov 2025 02:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला, संवाददाता । शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को एनआर सीएम एसओई स्कूल सरायकेला में जिलास्तरीय स्किल कॉम्पिटीशन कम एक्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 29 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा उपस्थित थे। डीईओ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में डीईओ ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। भविष्य में इनमें से ही कुछ बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और उद्योगपति बनेंगे । एक्जीबिशन में बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया। इनमें कृषि, परिधान, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस समेत 11 विषयों से संबंधित मॉडल शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीईओ ने बारी-बारी से सभी मॉडल का निरीक्षण किया और उनसे संबंधित बच्चों से प्रश्न भी पूछे। प्रदर्शनी में निर्णायक मंडली के द्वारा विजेता टीम का चयन किया गया। चयनित टीम को डीईओ के द्वारा ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । --- इनको किया गया पुरस्कृत कृषि : प्रथम-एएन प्लस टू हाई स्कूल पिलीद, ईचागढ़, द्वितीय-उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल कपाली, चांडिल, तृतीय-बीएल नेवतिया प्लस टू हाई स्कूल ईचा, राजनगर परिधान : प्रथम-केजीबीवी सीएम एसओई, सरायकेला, द्वितीय-हाई स्कूल सिरुम, कुकड़ू, तृतीय-केजीबीवी नीमडीह ऑटोमोटिव : प्रथम-उउवि बनसा, चांडिल ब्यूटी एंड वेलनेस : प्रथम-केवीपीएसडी सीएम एसओई गर्ल्स स्कूल सरायकेला द्वितीय-केजीबीवी खरसावां, तृतीय-प्लस टू हाई स्कूल कुचाई इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर : प्रथम उमवि प्लस टु कपाली चांडिल, द्वितीय एसएस प्लस टू राजनगर, तृतीय राजकीय प्लस टू हाईस्कुल कुकड़ू हेल्थ एंड केयर : प्रथम एनआर सीएम एसओई सरायकेला, द्वितीय केजीबीवी राजनगर, व तृतीय एसएस प्लस टू हाईस्कूल चांडिल मॉड्यूल आईटी : प्रथम हाईस्कूल रघुनाथपुर नीमडीह, द्वितीय एनआर सीएम एसओई सरायकेला व तृतीय एसएस प्लस टू हाई स्कूल गम्हरिया मीडिया एंड ऐंटरटेनमेंट : प्रथम एसएस प्लस टू स्कूल चांडिल, द्वितीय केभीपीएसडी गर्ल्स स्कूल सरायकेला व तृतीय एसएस प्लस टू हाईस्कूल गम्हरिया मल्टी स्किल मॉड़यूल : प्रथम हाईस्कूल रघुनाथपुर, रिटेल मॉड़यूल में प्रथम एनआर सीएम एसओई सरायकेला, द्वितीय केजीबीवी गम्हरिया टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी : प्रथम एसएस हाईस्कूल गम्हरिया, द्वितीय केजीबीवी चांडिल व तृतीय मॉडल स्कूल नीमडीह रही। ज़िले के 11 उत्कृष्ट उच्च विद्यालयों द्वारा एक्जीविशन में प्रोजेक्ट तैयार कर लाया गया था, जिसमें से 8 विद्यालयों के प्रोजेक्ट को काफी सराहा गया।