Saraikela News: चांडिल में होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच, एक को नाटिस
Saraikela News: फोटो- SKL-3-चांडिल के दुकान में छापामारी करते सुरक्षा पदाधिकारी सरायकेला, संवाददाता ।

Saraikela News: खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। तंबाकू नियंत्रण अभियान के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी चांडिल अनुमंडल द्वारा क्षेत्र के होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों को कड़ी फटकार लगाई गई और ऑन द स्पॉट नोटिस थमाया गया। जांच के दौरान एक प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठान में भारी कमियां पाई गईं। दुकान के अंदर स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन की स्थिति बेहद खराब थी। इसके अलावा, होटल/प्रतिष्ठान में भोजन बनाने और परोसने वाले कर्मियों का अनिवार्य मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाया गया।
खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का मेडिकल फिट होना कानूनी रूप से अनिवार्य है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालक को एक आधिकारिक सुधार नोटिस जारी किया गया है।

