Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsDevotional Celebrations and Fairs Mark Makar Sankranti in Saraikela-Kharsawan
मकर पर नदियों में लगायी आस्था की डुबकी, मेले का लिया आनंद

मकर पर नदियों में लगायी आस्था की डुबकी, मेले का लिया आनंद

संक्षेप:

मकर संक्रांति पर सरायकेला-खरसावां जिले में श्रद्धालुओं ने नदी तट पर स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। गोढपुर में खेलकूद और टुसू मेला का आयोजन हुआ। गेंगेरूली में भी विशाल टुसू मेला आयोजित किया गया, जिसमें आकर्षक प्रतिमाएं प्रदर्शित की गईं।

Jan 15, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला, खरसावां, संवाददाता। मकर संक्रांति पर सरायकेला-खरसावां जिले में खरकई, संजय समेत अन्य नदियों के तट पर भक्ति और उत्सव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ठंड के बावजूद सुबह 5 बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी के तटों पर पहुंच हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की। अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों के बीच तिल, गुड़, खिचड़ी और गर्म कपड़ों का दान किया। मकर पर्व को लेकर कई जगहों पर टुसू मेला का भी आयोजन किया गया।

इधर, गुरुवार को आखान मनाया जाएगा। झारखंड में आखान के दिन को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं। जबकि किसान हलों की पूजा करते हैं। सरायकेला क्षेत्र अपनी छऊ नृत्य और पारंपरिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। नदी तट पर लोक गीतों और पारंपरिक पकवानों का आनंद लेते ग्रामीणों ने उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना दिया । खरसावां के गोढपुर में मकर पर मेला : खरसावां के गोढपुर गांव में मकर संक्रांति पर मेला सह खेलकूद का आयोजन किया गया। मेले में युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए दौड, मेढक दौड़, चम्मच रेस, हांडी फोड़, सुई धागा रेस, बेलन फोड, चेयर रेस, सहित दर्जनो खेलों का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में मुर्गा पाड़ा भी आकर्षण का केन्द्र रहा। लोग दस को बीस रुपये करते दिखाई दिये। गेंगेरूली में मेला में प्रदर्शनी को आईं प्रतिमाएं : राजनगर प्रखंड के गेंगेरूली में मकर पर बुधवार को विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेला का आयोजन टुसू मेला समिति गेंगेरूली द्वारा किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी एवं विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य अमोदिनी महतो शामिल हुए। समिति की ओर से दोनों अतिथियों का स्वागत किया गया। मेले में आसपास के विभिन्न गांवों से आकर्षक टुसू प्रतिमाएं प्रदर्शनी के लिए लाई गई थीं। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष रवींद्र महतो, सचिव सुभाष महतो, उपाध्यक्ष शशि कुमार महतो सहित निताई मंडल, अखिलेश महतो, रंजन महतो, दीपक महतो, छुटू महतो, राजकपूर महतो, सनोज महतो, रुपक महतो, राकेश महतो समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;