भक्तों ने बैशाख संक्रांति पर नंगे पांव दहकते अंगारों पर चल कर भगवान शिव के प्रति आस्था जताई
खरसावां। कुचाई में भक्तों ने बैशाख संक्रांति पर नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति आस्था जताई। पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने जलते अंगारों पर चलकर भक्ति भाव का प्रदर्शन किया। कुचाई शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेला सह छऊ उत्सव का आयोजन किया गया।

खरसावां। कुचाई में भक्तों ने बैशाख संक्रांति पर नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति आस्था जताई। पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शिव भक्तों ने जलते अंगारों पर नंगे पाव चल कर भक्ति भाव का प्रदर्शन किया। अंगारों में बड़े बुजुर्ग ही नहीं नन्हें भक्तों ने जलते अंगारों पर चल भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते भक्ति का परिचय दिया।
भगवान शिव की पूजा
बैशाख संक्रांति पर पुजारी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके पहले भक्तों ने कुचाई के सोना नदी घाट से भगवान की आराधना कर कलश यात्रा निकाली। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कुचाई शिव मंदिर पहुंची। मंदिर में कलश की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। मालूम हो कि कुचाई शिव मंदिर की स्थापना 1817 में की गई थी।
मंदिर का नव निर्माण
वहीं, मंदिर का नव निर्माण 1994 में स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के दौरान कुचाई में मेला सह छऊ उत्सव का भी आयोजन किया गया। दिनभर भक्तों ने मेला का आनंद उठाया। वहीं, रात में छऊ नृत्य का आनंद लिया। छऊ कलाकारों ने गणेश वंदना, शिव वंदना, कालिया दमन, मथुरा गमन, सीता हरण, सेतु बंधन, हरिश्चंद्र के दान आदि नृत्य की प्रस्तुति दी।
प्रशासन की भूमिका
मेला में शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। इस दौरान मुखिया भीमसेन गागराई, पार्वती गागराई, जोन सोय, मनीषा सामड समेत कई लोग उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


