डीएमएफटी और जिला अनाबद्ध निधि से वित्त पोषित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

डीएमएफटी और जिला अनाबद्ध निधि से वित्त पोषित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

संक्षेप:

सरायकेला में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने डीएमएफटी और जिला अनाबद्ध निधि से वित्त पोषित विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। सभी एजेंसियों को योजना वार अद्यतन और लंबित कार्यों का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। परियोजनाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा, और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Dec 12, 2025 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

डीएमएफटी और जिला अनाबद्ध निधि से वित्त पोषित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा डीएमएफटी और जिला अनाबद्ध निधि से वित्त पोषित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा -डीसी ने सभी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजना वार प्रगति अद्यतन रूप से उपलब्ध कराएं सरायकेला, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को डीएमएफटी और जिला अनाबद्ध निधि से वित्त पोषित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी, विभिन्न कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं संबंधित कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीसी ने पूर्व दिए गए निर्देशों के अनुपालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सभी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजना वार प्रगति अद्यतन रूप से उपलब्ध कराई जाए। लंबित कार्यों से संबंधित कारणों का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत किया जाए। डीसी ने वित्तीय वर्ष 2023–24, 2024–25 एवं 2025–26 में स्वीकृत योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण नियमित रूप से कर भौतिक प्रगति का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। डीसी ने यह भी निर्देशित किया कि प्रशासनिक स्वीकृति, तकनीकी अनुमोदन एवं निविदा प्रक्रियाएं पूर्ण होने के उपरांत ही कार्यारंभ किया जाए। सभी योजनाओं की प्रगति को डीएमएफटी और अनाबद्ध निधि पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपडेट किया जाए। उन्होंने कार्यपालक एवं सहायक अभियंताओं को परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण कर विस्तृत निरीक्षण प्रतिवेदन जिला योजना शाखा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि लंबित योजनाओं में रचनात्मक और ठोस प्रगति सुनिश्चित की जाए। पूर्ण हो चुकी योजनाओं का समुचित हैंडओवर संबंधित विभागों और प्रबंधन इकाईयों को समय पर किया जाए। उनसे जुड़े लंबित भुगतानों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। योजनाओं की उपयोगिता और जनसरोकार से संबंधित लाभ बाधित न हो। डीसी ने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्पन्न हो रहे भूमि संबंधित विवाद, अवरोध अथवा भू-व्यवस्था से जुड़ी अन्य समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाए। इसके लिए राजस्व विभाग, वन प्रमंडल एवं संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत परियोजनाओं में यथाशीघ्र कार्यारंभ संभव हो सके और विकास कार्यों की प्रगति बाधित न हो। डीसी ने यह भी निर्देशित किया कि पूर्ण योजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत किए जाएं। पूर्ण परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय जांच-पड़ताल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लक्षित समुदाय तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग निर्धारित दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करे और क्रियान्वयन की गति को बनाए रखे। अंत में डीसी ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को यह निर्देश दिया कि वे जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित नीतियों और निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिससे जिले में चल रही विकास योजनाओं का प्रभावी और परिणामोन्मुख संचालन संभव हो सके। फोटो : डीएमएफटी और जिला अनाबद्ध की समीक्षा बैठक करते डीसी