छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण कार्य में तेज़ी लायें : उपायुक्त

Jan 16, 2026 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

उपायुक्त नीतीश कुमार ने सरायकेला में साइकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रगति लाने का निर्देश दिया और सभी प्रखंडों से छात्रवृत्ति योजनाओं का सत्यापन कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली गई।

छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण कार्य में तेज़ी लायें : उपायुक्त

सरायकेला, सवांददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार गुरुवार को समीक्षा बैठक में साइकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण में लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं देख नाराज दिखे। उन्होंने संबधित अधिकारियों को इसमें अविलंब प्रगति लाने का निर्देश दिया। समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उपायुक्त ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 1 से 10 तक संचालित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों से प्राप्त विवरण का समुचित सत्यापन कर और पात्र लाभुकों को छात्रवृत्ति राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय के संचालन, सरना जाहेरस्थान, सांस्कृतिक भवन, धुमकुड़िया भवन समेत कल्याण विभाग अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

उपायुक्त ने संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कररें। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिले में नवपदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;