ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलासमायोजन की मांग को लेकर रसोइया तीन को करेंगी प्रदर्शन

समायोजन की मांग को लेकर रसोइया तीन को करेंगी प्रदर्शन

स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली माता समिति की रसोइया व संयोजिका समायोजन व अन्य मांगों को लेकर तीन अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन...

समायोजन की मांग को लेकर रसोइया तीन को करेंगी प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाSun, 30 Sep 2018 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली माता समिति की रसोइया व संयोजिका समायोजन व अन्य मांगों को लेकर तीन अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगी।

धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर रविवार को प्रमिला देवी की अध्यक्षता में झारखंड राज्य प्रदेश मध्याह्न भोजन रसोईया संयोजिका संघ की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से संघ के संरक्षक विशु हेम्ब्रम उपस्थित थे।

हेम्ब्रम ने कहा कि वर्षों से अल्पमानदेय पर स्कूलों में सेवा दे रहीं रसोईया-संयोजिका को नियमित करने के बजाय स्कूलों को बंद कर सरकार द्वारा हटाया जा रहा है। इससे रसोइया के परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

कहा, पारा शिक्षकों की तरह रसोइया व संयोजिका का भी समायोजन होना चाहिये। बैठक में धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में रसोइया व संयोजिका से शामिल होकर सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर कई रसोइया व संयोजिका उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें