15 को धूमधाम से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का लिया निर्णय
खरसावां। कुचाई के दलभंगा स्थित बिजली घर में बैकुंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में...

खरसावां। कुचाई के दलभंगा स्थित बिजली घर में बैकुंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में बकास्त मुण्डरी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा की बैठक हुई। इसमें 11 नवबंर को सीएनटी एक्ट स्थापना दिवस एवं कुचाई के दलभंगा चौक पर 15 नवंबर को पारंपरिक तरीके से भगवान बिरसा मुंड़ा की 147 वी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय तथा मेला का आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। 14 से 15 नवंबर तक दलभंगा फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय पुरूष एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक बिरसा की प्रतिमा का पूजा अर्चना होगा। इसके पश्चात मुण्डाओं व अतिथियों द्वारा मल्यार्पण कार्यक्रम होगा। 1 बजे से पारंपरिक सांस्कृति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से मान सिंह मुंडा, बैकुंठ सिंह मुंडा, नरसिंह मुंडा, गोबरा मुंडा, सुखारी सिंह मुंडा, बुधराम मुंडा, सतनारायण मुंडा, बुधन लाल मुंडा, आकुल सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, सुभाष चंद्र मुंडा, करम र्सिह मुड़ा, मोहनलाल सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, बिरसा मुंडा, योगेंद्र पान, बुद्धेश्वर मुंडा आदि मुंड़ा-मानकी उपस्थित थे।
