
सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से जोड़ें : डीसी
जिले की सभी ग्राम-पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से जोड़ने का लक्ष्य जिले की सभी ग्राम-पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से जोड
जिले की सभी ग्राम-पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से जोड़ने का लक्ष्य प्राथमिकता से करें पूर्ण : डीसी -जल जीवन और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा -दोनों ही योजनाएं नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान पूर्ण जीवन और स्वच्छ वातावरण से है जुड़ी सरायकेला, संवाददाता। ▪️ जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें। ▪️हर घर जल प्रमाणन केवल उन्हीं ग्राम पंचायतों में किया जाए, जहां जलापूर्ति संरचनाएं पूर्णत: कार्यशील और सुरक्षित हों।▪️ निर्माणाधीन और क्षतिग्रस्त संरचनाओं में तत्काल सुधार कर क्रियाशील बनाएं। यह निर्देश उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मंगलवार को जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक के दौरान दिया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीआरसीएचओ, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति, निर्माणाधीन संरचनाओं की गुणवत्ता, फील्ड निरीक्षण प्रतिवेदनों का अवलोकन किया। उपायुक्त ने कहा कि दोनों ही योजनाएं नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मानपूर्ण जीवन और स्वच्छ वातावरण से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हैं। एजेंसियां कार्य में गुणवत्ता पर दें ध्यान : उपायुक्त ने कहा कि कार्यान्वयन एजेंसियां गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें। लापरवाही या निम्न गुणवत्ता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। ▪️एसबीएस निरीक्षण रिपोर्ट के अनुरूप सभी योजनाओं का जियो-टैगिंग कार्य जल्द पूर्ण करायें। पूर्ण योजनाओं का विधिवत हस्तांतरण संबंधित ग्राम जल और स्वच्छता समिति (वीडब्ल्यूएससी) को किया जाए। साथ ही ▪️स्वच्छता और पेयजल योजनाओं की सतत निगरानी, फील्ड सत्यापन और नियमित प्रगति प्रतिवेदन सुनिश्चित करें। फोटो : जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक करते डीसी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


