Saraikela News: जिले का कोई भी पात्र किसान अथवा लाभुक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे : डीसी

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने कृषि एवं सहकारी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया और किसानों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लैम्प्स समितियों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की।

Saraikela News: जिले का कोई भी पात्र किसान अथवा लाभुक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे : डीसी

Saraikela News: सरायकेला,संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले का कोई भी पात्र किसान अथवा लाभुक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। बैठक में सहकारिता विभाग की समीक्षा करते डीसी ने किसानों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विशेष अभियान चलाया। उन्होंने लैम्प्स समितियों की सक्रियता बढ़ाते हुए किसानों को कृषि ऋण, बीज, उर्वरक और धान अधिप्राप्ति सहित अन्य सहकारी सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने का निर्देश दिया。

किसानों को योजनाओं का लाभ

उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न हो। आवेदन, पंजीकरण, ई-केवाईसी एवं अन्य प्रक्रियाओं के निष्पादन में विभागीय स्तर पर हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

युवाओं की भागीदारी

डीसी ने निर्देश दिया कि लैम्प्स समितियों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। युवाओं की आय में वृद्धि करने और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करने के लिए लैम्प्स समितियों के माध्यम से प्रज्ञा केंद्र संचालन, ऑनलाइन कार्यों एवं अन्य जनोपयोगी डिजिटल सेवाओं जैसी सुविधाएं प्रारंभ करने की संभावनाओं का आकलन करते हुए कार्रवाई की जाए।

समीक्षा के दौरान निर्देश

समीक्षा के दौरान डीसी ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, गव्य विकास, भूमि संरक्षण एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभुकों को कृषि उपकरण, पशुधन, बीज, सिंचाई सुविधा सहित अन्य स्वीकृत योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी,भूमि संरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

किस विभाग द्वारा कृषि एवं सहकारी योजनाओं की समीक्षा की गई?
यह समीक्षा कृषि एवं संबंध विभागों द्वारा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: जिले का कोई भी पात्र किसान अथवा लाभुक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे : डीसी