Saraikela News: विश्व आदिवासी दिवस पर 09 अगस्त को जिला एवं प्रखंड स्तर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

Saraikela News: सरायकेला में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सरायकेला छऊ, नटुआ, मानभूम छऊ, मुंडारी और महिला पाइका नृत्य के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की विविधता प्रदर्शित की जाएगी। उपायुक्त ने जिलेवासियों से सहभागिता की अपील की है।

Saraikela News: विश्व आदिवासी दिवस पर 09 अगस्त को जिला एवं प्रखंड स्तर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Saraikela News: सरायकेला। विश्व आदिवासी दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से 9 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे टाउन हॉल, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में सरायकेला छऊ, नटुआ, मानभूम छऊ, मुंडारी और महिला पाइका नृत्य समेत विभिन्न पारंपरिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। इनके जरिए जिले और झारखंड की समृद्ध आदिवासी एवं लोक संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा।इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों में भी प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें सांस्कृतिक एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आदिवासी परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।उपायुक्त

नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान और समृद्ध विरासत का अभिन्न हिस्सा है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: विश्व आदिवासी दिवस पर 09 अगस्त को जिला एवं प्रखंड स्तर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम