एक दिवसीय आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
राजनगर के सोसोडीह गांव में आदिवासी चासा सांवता चेमेद माडवा द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद जोबा माझी ने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य और गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया, और युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी गई।

राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत सोसोडीह गांव में आदिवासी चासा सांवता चेमेद माडवा की ओर से एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कालीपद सोरेन, झामुमो केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी, गेंगेरुली पंचायत की मुखिया सलमा देवी मौजूद थीं। कार्यक्रम में कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों को फूल माला पहना कर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है। इसे सहेजकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखना बेहद जरूरी है।युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गांव के युवा एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देकर समृद्ध संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन करते नजर आए। इस अवसर पर दिलीप कुमार महतो, सीताराम हांसदा, संजय हांसदा, धानु टुडू, डाकुरा मुर्मू, सुरज मार्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


