विकास योजनाओं का समाजसेवी ने किया शिलान्यास
कुचाई प्रखंड में 69 लाख रुपये की लागत से उत्कमित विद्यालय मधुडीह में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष और आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होगा। विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बासंती गागराई ने इन योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की।

खरसावां, संवाददाता। कुचाई प्रखंड में 69 लाख रुपये की लागत से उत्कमित विद्यालय मधुडीह में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, कुचाई के सिकरम्बा और काडेरागो में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण, कुचाई के चम्पद में पीसीसी पथ निर्माण और खरसावां के मोसोडीह में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने किया। समाजसेवी ने कहा कि 25 लाख की लागत से अनाबद्ध निधि के तहत प्रखंड अंतर्गत उत्कमित विद्यालय मधुडीह में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण होगा। कुचाई के काडेरागो और सिकरम्बा में 11-11 लाख रुपये की लागत से एक-एक आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निर्माण होगा।
वहीं कुचाई के चम्पद में 11 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। इसके अलावा खरसावां प्रखंड के मोसोडीह में 11 लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होगा। मौके पर गागराई ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिन पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ वह केवल योजना नहीं बल्कि आपके विश्वास की नींव है। गागराई ने कहा कि विधायक ने ठाना था कि विकास की रोशनी गांव की गलियों तक पहुंचेगी और आज उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि गांवों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान समाजसेवी बांसती गागराई, जिप कालीचरण बानरा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, राहुल सोय आदि उपस्थित थे। फोटो संख्या : 02, मधुडीह स्कूल में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करते समाजसेवी व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


