कुचाई के जोम्बरो ए कंपनी क्षेत्र का एसएसबी कमांडेंट ने किया दौरा

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

खरसावां में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने कुचाई प्रखंड में दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं पर चर्चा की और हॉकी खेल के प्रति युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित किया। कमांडेंट ने क्षेत्र में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करने की घोषणा की, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

कुचाई के जोम्बरो ए कंपनी क्षेत्र का एसएसबी कमांडेंट ने किया दौरा

खरसावां। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने गुरुवार को जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत जोम्बरो ‘ए’ कंपनी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। दौरे के क्रम में कमांडेंट ने क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। विशेष रूप से हॉकी खेल के प्रति युवाओं के उत्साह, प्रतिभा और संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सुझाव दिया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बीच हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए।

जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। ग्रामीणों और खिलाड़ियों के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए कमांडेंट शाश्वत कुमार ने निकट भविष्य में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा की। प्रस्तावित प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमें भाग लेंगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना। युवाओं को सकारात्मक दिशा देना। खेल के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारना है। साथ ही, ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में आपसी सहयोग, सद्भाव और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।