दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

Feb 13, 2026 12:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

स्थानीय एम.पी. पेट्रोल पंप के निकट एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आलोक महतो और डॉ. महतो, जो सरायकेला बाजार जा रहे थे, ट्रेलर की चपेट में आने से बचे। हालांकि, आलोक को गंभीर चोटें आईं और डॉ. महतो को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।

दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

स्थानीय एम.पी. पेट्रोल पंप में निकट राजनगर जाने वाली टर्न में आज एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई । सरायकेला थाना अंतर्गत बड़ा कांकडा पंचायत के धातकीडीह गांव निवासी आलोक महतो (36 वर्ष) एंव डॉ महतो धातकीडीह गाँव से सरायकेला बाजार जा रहे थे कि एमपी पेट्रोल पंप के निकट राजनगर जाने वाली मोड़ में कांड्रा से राजनगर रूंगटा माइंस जा रहे ट्रेलर संख्या एनएल01एल-3855 की चपेट में आते आते बच गए । इस घटना में उनका गाड़ी ट्रेलर के नीचे आ गई जबकि ठोकर लगने से दोनों सड़क के दूर जा गिरे जिससे उनकी जान बच गई । हालाकि इस दुर्घटना में आलोक को गंभीर चोंटे आई जबकि डॉ महतो को हल्की चोंटे आई ।

बताया जा रहा कि ट्रेलर बिना पीछे देखे टर्न में अपने वाहन को मोड़ रहा था जिसकी जद में वे आ गए । स्थानीय सदर अस्पताल में दोनो का इलाज चल रहा है । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक सहित वाहन को हिरासत में लिया है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।