जिला स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान का आयोजन
सरायकेला-खरसावां जिला के 25वें स्थापना दिवस पर नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने प्लास्टिक उपयोग पर रोक लगाने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित कई लोग शामिल हुए।
सरायंकेला । सरायकेला- खरसावां जिला के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल नगर को सुंदर बनाता है, बल्कि विभिन्न बीमारियों से भी बचाव करता है।नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
उन्होंने विशेष रूप से उपस्थित स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा स्वयं भी स्वच्छता का पालन करें।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अभिनाश कवि, वार्ड पार्षद अंजली राय, बबीता कामिल, सिटी मैनेजर महेश जरिका, सुमित सुमन सहित नगर पंचायत के सभी कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


