Saraikela News: नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति समस्या के स्थायी समाधान के लिए पहल शुरू
Saraikela News: सरायकेला नगर पंचायत ने पेयजल आपूर्ति समस्या के स्थायी समाधान के लिए पहल की है। पाठागार चौक से कालूराम चौक तक 50 परिवारों के लिए पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। तकनीकी सुधार अगले 2-3 दिनों में पूरा होने की संभावना है।

Saraikela News: सरायकेला,संवाददाता। नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पंचायत ने बड़ी पहल शुरू की है। पाठागार चौक से लेकर कालूराम चौक के बीच रहने वाले लगभग 50 परिवारों को लंबे समय से पानी के कम प्रेशर की शिकायत थी। अब नगर पंचायत और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त प्रयास से इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए राइजिंग पाइप को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होने के बावजूद नलों में पर्याप्त प्रेशर नहीं रहता था।
जिससे पानी भरने में परेशानी होती थी। खासकर ऊंचाई वाले हिस्सों में रहने वाले परिवारों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कई घरों में लोगों को पर्याप्त पानी जमा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। जनता की इस लगातार शिकायत के बाद नगर पंचायत ने समस्या के मूल कारण को पहचान कर उसे दूर करने की दिशा में यह कदम उठाया।विभागीय स्तर पर चल रहा यह तकनीकी सुधार कार्य अगले दो-तीन दिनों में पूरा होने की संभावना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने कहा पेयजल लोगों की बुनियादी जरूरत है। कार्य स्थल पर जायजा लेने के लिए नगर पंचायत के कई मुख्य प्रतिनिधि पहुंचे। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद शांति गोडसोरा, वार्ड पार्षद मोर्चा अध्यक्ष उत्तम महंती, पार्षद गौतम नायक एवं विक्रम सिंह मोदक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


