ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाकेंद्रीय विद्यालय सरायकेला में बच्चों का चल रहा है ऑनलाइन क्लास

केंद्रीय विद्यालय सरायकेला में बच्चों का चल रहा है ऑनलाइन क्लास

केंद्रीय विद्यालय सरायकेला द्वारा ऑनलाइन क्लास आरंभ कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय सरायकेला के प्राचार्य विमल कुमार के नेतृत्व में विषयवार...

केंद्रीय विद्यालय सरायकेला में बच्चों का चल रहा है ऑनलाइन क्लास
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाFri, 01 May 2020 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय सरायकेला द्वारा ऑनलाइन क्लास आरंभ कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय सरायकेला के प्राचार्य विमल कुमार के नेतृत्व में विषयवार ऑनलाइन कक्षा आरंभ की गई है। प्राचार्य विमल कुमार ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन वाट्सएप द्वारा क्लास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा आनलाइन अध्यापन के लिए समय तालिका सभी शिक्षकों को दी गई है जो अपने-अपने समय पर वर्गवार संबंधित विषय का सामग्री बच्चों को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी ने कोरोना वायरस को देखते हुए छात्रों के लिए चार हफ्ते तक वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के जरिए बताया है कि घर बैठे कैसे अपने विषय की बेहतर तैयारी करना है। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर कक्षा प्रथम से पांचवीं तक छात्रों के लिए तैयार किया गया है जिसमे हिंदी, अंग्रेजी, ईवीएस और गणित सहित अन्य विषय शामिल हैं। प्राचार्य ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को ऑनलाइन क्लास में शामिल कराने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें