11 से 13 अप्रैल तक होगा छऊ महोत्सव : एसडीओ
सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल तक छऊ महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें ओडिशा के प्रसिद्ध कलाकार भाग लेंगे। महोत्सव में 30 स्टॉल लगाए जाएंगे और ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता 6 से 8 अप्रैल तक होगी। विजेता शैली को महोत्सव में प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

सरायकेला, संवाददाता। 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक छऊ महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमे कई सारे कलाकार भाग लेंगे। महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए ओडिशा के नामचीन कलाकारों को निमंत्रण दिया गया है।उक्त बातें राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहीं। वह रविवार को भैरव पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि महोत्सव में इस 30 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसका सहयोग जेएसएलपीएस कर रहा है। 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसमें तीन छऊ नृत्य शैली मानभूम, खरसावां एवं सरायकेला शैली के कलाकार शामिल होंगे।
जिसमें तृतीय स्थान पाने वाली शैली को 11 अप्रैल को शुरू होने वाले महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। द्वितीय स्थान पाने वाली शैली 12 अप्रैल तथा प्रथम स्थान पाने वाली शैली 13 अप्रैल की रात को अपना प्रस्तुति देंगे। 6 अप्रैल शुभ घट व चड़क पूजा का आयोजन होगा। शुभ घट शाम को भोक्ताओं द्वारा बाजार स्थित शिव मंदिर से माजना घाट पंच देवली शिव मंदिर से डोंडा यात्रा निकलेगी। 9 अप्रैल की सुबह 10 बजे मां झुमकेश्वरी पूजा कुदरसाई स्थित मां झुमकेश्वरी पीठ स्थल में होगी।यात्रा घाट 10 अप्रैल रात्रि 9.30 बजे खरकई नदी माजना घाट पीठ पर पूजा पश्चात भोक्ताओं द्वारा निकाला जाएगा, जो बाजार स्थित शिव मंदिर तक आएगा। 11 अप्रैल वुन्दावनी घट पूजा शाम 6.30 बजे खरकई नदी माजना घाट पीठ पर होगी, जिसके बाद भोक्ताओं द्वारा घट निकाला जाएगा, जो बाजार स्थित शिव मंदिर तक आएगा। 12 अप्रैल गोरिया भार घट पूजा शाम 7.30 बजे भोक्ताओं द्वारा की जाएगी। 13 अप्रैल कालिका घट पूजा रात्रि 11.30 बजे भोक्ताओं द्वारा की जाएगी। 14 अप्रैल पाट संक्रांति पूजा पूर्वाह्न 10 बजे भोक्ताओं द्वारा की जाएगी।एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि इस बार का आयोजन जिले के लिए ऐतिहासिक करने के लिए वृहत पैमाने पर किया जा रहा है।उनके साथ नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, एवार्डी बजेंद्र पटनायक, तपन पटनायक, समन्वयक सुदीप कवि, भोला महांती, काशीनाथ कर, मुखौटा निर्माता सुशांत महापात्र के अलावा राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकार उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


