
लाल किला में आयोजित भारत पर्व पर सरायकेला के छऊ नृत्य को किया गया शामिल
नई दिल्ली के लाल किला में आयोजित भारत पर्व में सरायकेला के छऊ नृत्य को शामिल किया गया। यह नृत्य युद्ध कला, लोक कथाओं और शास्त्रीय गरिमा का अनूठा संगम है। 26-31 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें स्थानीय व्यंजनों की भी सराहना हुई।
लाल किला में आयोजित भारत पर्व पर सरायकेला के छऊ नृत्य को किया गया शामिल लाल किला में आयोजित भारत पर्व पर सरायकेला के छऊ नृत्य को किया गया शामिल -झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की शानदार झलक देखने को मिली -युद्ध कला, लोक कथाओं और शास्त्रीय गरिमा का छऊ है अनूठा संगम सरायकेला,संवाददाता। नई दिल्ली के लाल किला में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम पर सरायकेला के छऊ नृत्य को शामिल किया गया। 26-31 जनवरी तक झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की शानदार झलक देखने को मिली। छऊ नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सरायकेला छऊ के कलाकारों ने मुखौटों के साथ अपनी पारंपरिक शैली में प्रस्तुति दी।
जो युद्ध कला, लोक कथाओं और शास्त्रीय गरिमा का अनूठा संगम है। यह प्रदर्शन संगीत नाटक अकादमी और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का हिस्सा था। छऊ नृत्य के साथ आईएचएम रांची की ओर से लगाए गए स्टॉल पर झारखंडी व्यंजनों जैसे मोटे अनाज और आदिवासी पारंपरिक भोजन को भी सराहा गया। इस वर्ष का उत्सव एक भारत, श्रेष्ठ भारत और वंदे मातरम के 150 वर्ष की थीम पर आधारित था। जिसमें सरायकेला छऊ ने राज्य की समृद्ध पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। भारत पर्व 2026 का समापन 31 जनवरी को हुआ। जिसमें झारखंड सहित विभिन्न राज्यों की 48 सांस्कृतिक मंडलियों ने कला का प्रदर्शन किया। स्थानीय संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा सरायकेला सह न्यू दिल्ली के कलाकार संस्था के डायरेक्टर पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में यह दल गया था। संस्था के उप निर्देशक रंजीत कुमार आचार्य ने बताया कि न्यू दिल्ली में आयोजित भारत पर्व में उनकी संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकार सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब प्रशंसा प्राप्त किए। पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य और गुरु सपन कुमार आचार्य के साथ उनके शिष्य सुशांत महाराणा, शगुन भूटानी, गोविंद महतो समेत 10 कलाकारों ने भाग लिया। फोटो-SKL-14, भारत पर्व पर छऊ नृत्य प्रस्तुत करता एक कलाकार फोटो-SKL-15, भारत पर्व पर छऊ दल के कलाकार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




