नवयुवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई को मिला प्रथम स्थान
सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 के तहत तीन दिनी ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन सरायकेला शैली के दलों में प्रतियोगिता हुई। नवयुवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई को प्रथम स्थान मिला। एसडीओ ने सभी कलाकारों का स्वागत किया और पुरस्कार वितरण किया।

सरायकेला। राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र प्रेक्षागृह में सोमवार से तीन दिनी सरायकेला, मानभूम और खरसावां शैली की ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सरायकेला शैली के ग्रामीण छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें शिव शक्ति छऊ नृत्य कलाकेंद्र देवगिरिसाई, छऊ डांस क्लब बाटीडीह, जय मां दुर्गा छऊ नृत्य संघ डूबलाबेरा, नवयुवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाईं, बीर डिबा छऊ नृत्य क्लब गोविंदपुर, वीणापाणी छऊ नृत्य क्लब चोके, मरांग बुरु छऊ क्लब पाटाकोचा, शिव मंदिर छऊ नृत्य क्लब कोटारचारा ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीओ अभिनव प्रकाश, बीडीओ यश्मिता सिंह एवं निर्णायक मंडली के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने अंग वस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया।प्रथम स्थान नवयुवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई, द्वितीय स्थान जय मां दुर्गा छऊ नृत्य संघ डूबलाबेरा, तृतीय स्थान शिव शक्ति छऊ नृत्य कलाकेंद्र देवगिरिसाई को मिला। निर्णायक के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पाणी, गुरु सुशांत कुमार महापात्र, गुरु बिजय कुमार साहू उपस्थित थे।एसडीओ ने सभी कलाकारों का स्वागत करते कहा कि जो भी दल पुरस्कार से वंचित रह गये हैं उन्हें दु:खी होने की जरूरत नहीं है। सभी दल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पुरस्कार से वंचित सभी कला दल के मुखियों और निर्णायक मंडली के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


