ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलादूसरी बार मंत्री बने चंपई, राजनीत में आने से पहले करते थे खेती

दूसरी बार मंत्री बने चंपई, राजनीत में आने से पहले करते थे खेती

सरायकेला के झामुमो विधायक चंपई सोरेन को राज्य में दूसरी बार मंत्री बनने का अवसर मिला। उन्होंने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ...

दूसरी बार मंत्री बने चंपई, राजनीत में आने से पहले करते थे खेती
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाWed, 29 Jan 2020 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला के झामुमो विधायक चंपई सोरेन को राज्य में दूसरी बार मंत्री बनने का अवसर मिला। उन्होंने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली। विधायक चंपई सोरेन के मंत्री बनने पर सरायकेला के लोगों में खुशी की लहर है।

झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर झामुमो विधायक चंपई सोरेन इससे पहले हेमंत सोरेन सरकार में खाद्य आपूर्ति और परिवहन मंत्री रह चुके हैं। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जिलिंगगोड़ा निवासी सेमल सोरेन और माधो सोरेन के तीन बेटे और एक बेटी में चंपई सोरेन सबसे बड़े बेटे हैं। पिता सेमल सोरेन पेशे से किसान थे। चंपई भी खेती में हाथ बंटाया करते थे। इनका विवाह मानको सोरेन के साथ हुआ। मंत्री चंपई सोरेन के चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

शिबू के साथी रहे हैं चंपई :

झारखंड आंदोलन में चंपई सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबु सोरेन के साथी रहे हैं। वे पार्टी का काफी वरिष्ठ नेता हैं। कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चंपई सोरेन का पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखा गया है। बताया जाता है कि अब भी पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री चंपई सोरेन से सलाह मशविरा जरूर करते हैं।

सरायकेला के नवनिर्वाचित विधायक चंपई सोरेन पहली बार वर्ष 1991 के उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। वे तत्कालीन सांसद कृष्णा मार्डी की पत्नी मोती मार्डी को हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 1995 में चंपई झामुमो के टिकट पर जीते लेकिन 2000 के चुनाव में वह भाजपा के अनंतराम टुडू से पांच हजार वोट से हार गए। इसके बाद से चंपई सोरेन वर्ष 2005 से लगातार सरायकेला के विधायक हैं। पिछला चुनाव वर्ष 2019 में चंपई ने भाजपा के गणेश महाली को लगातार दूसरी बार हराया और वे सरायकेला के छठी बार विधायक बने।

हर हाथ को रोजगार व खेतों तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता: चंपई सोरेन

मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि ये जनता की सरकार है। इस सरकार में राज्य के बेरोजगारों को रोजगार, हर हाथ को काम व खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ उनकी प्राथमिकता राज्य की जनता को शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठे इसके लिए प्रयास करेंगे। सरायकेला के साथ पूरे राज्य के लोगों के भरोसे व विश्वास पर खरा उतरना है।

चंपई सोरेन का संक्षिप्त परिचय

नाम- चम्पई सोरेन

क्षेत्र संख्या- 51-सरायकेला

दल- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा

जन्मतिथि- 01-11-56

जन्म स्थान-जिलिंगगोड़ा

पिता- सेमल सोरेन

माता- मादो सोरेन

पेशा/व्यवसाय- कृषि

वैवाहिक स्थिति- विवाहित

शैक्षणिक योग्यता- मैट्रिक

स्थायी पता- ग्राम - जिलिंगगोड़, गम्हरिया, पो-डुडरा, सरायकेला-खरसावां

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें