आज शाम होगा सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला प्रखंड के भुरकुली गांव में चैत्र पर्व की तैयारियां चल रही हैं। 10 से 14 अप्रैल तक भगवान विश्वनाथ की पूजा होगी। भक्त हठ भक्ति के तहत कई करतब दिखाएंगे, जैसे आग पर चलना और बैलगाड़ी खींचना। इस वर्ष छऊ नृत्य का प्रदर्शन भी होगा।

आज शाम होगा सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत भुरकुली गांव में आयोजित होने वाले चैत्र पर्व की तैयारियां चल रही है। सोमवार शाम को सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन होगा। 14 अप्रैल को चड़क पूजा का आयोजन होगा। भोक्ताओं द्वारा हुक के माध्यम से झूला झूलने, आग पर नंगे पांव चलने सहित कई करतबों का प्रदर्शन होगा। गांव में कई वर्षों से भगवान विश्वनाथ की पांच दिवसीय पूजा अर्चना करने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष यह पूजा 10 अप्रैल से शुरू हुई जो 14 अप्रैल तक आयोजित होगी। पूजा के दौरान घट पाट लाने के साथ-साथ भक्तों द्वारा हठ भक्ति का भी प्रदर्शन किया जाता है।

कई भक्त जलते हुए अंगारों पर चल कर भगवान विश्वनाथ के प्रति हठ भक्ति दिखाते हैं।वहीं कुछ भक्त अपनी पीठ में लोहे की कील लगा कर बैलगाड़ी खींचते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचते हैं और भगवान विश्वनाथ की आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भुरकुली गांव के विश्वनाथ मंदिर में मांगी गई मनोकामना को भगवान भोलेनाथ पूर्ण करते हैं। पूजा के दौरान सरायकेला शैली के छऊ नृत्य का प्रदर्शन भी किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।