भव्य छऊ महोत्सव के सफल आयोजन पर एसडीओ को किया गया सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला में चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश को छऊ कलाकारों ने शिष्टाचार भेंट दी। कलाकारों ने प्रशासन के प्रभावी प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि छऊ कला हमारी सांस्कृतिक पहचान है, और इसके संरक्षण के लिए प्रशासन प्रयासरत रहेगा।

भव्य छऊ महोत्सव के सफल आयोजन पर एसडीओ को किया गया सम्मान

सरायकेला। चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव के भव्य, शानदार एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उपलक्ष्य में आज अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव अभिनव प्रकाश को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र से छऊ कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कलाकारों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।छऊ कलाकारों ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का आयोजन जिस प्रकार से व्यवस्थित, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ, वह प्रशासन की सक्रिय भूमिका एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने जिला प्रशासन व अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में किए गए प्रभावी प्रबंधन, समुचित व्यवस्था एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।अनुमंडल

पदाधिकारी ने भी कलाकारों एवं कला प्रेमियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि सरायकेला की छऊ कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत रहेगा।मौके पर आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक सह नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला मोहंती, सचिव सह राजकीय कला केंद्र के कोऑर्डिनेटर सुदीप कवि, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि, प्रख्यात छऊ समीक्षक सुशिल आचार्य सहित बड़ी संख्या में छऊ कलाकार एवं कला प्रेमी उपस्थित थे।सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित आयोजन से न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक गरिमा बढ़ती है, बल्कि छऊ कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।