नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सिद्दू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सरायकेला में सिद्दू-कान्हू पार्क में नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने वीर शहीद सिद्दू और कान्हू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने युवाओं को इन महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की अपील की। साथ ही, पार्क के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत के प्रयासों की जानकारी दी।
सरायकेला । गेस्टहाउस स्थित सिद्दू-कान्हू पार्क में आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने वीर शहीद सिद्दू और कान्हू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया।माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सिद्दू-कान्हू जैसे वीर क्रांतिकारियों का बलिदान हमें सदैव देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।इस अवसर पर उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्क के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत निरंतर प्रयासरत है ताकि स्थानीय लोगों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।
इस दौरान नगर पंचायत के कई सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


