आदिवासी हो मार्शल क्लब चाडरी में धूमधाम से मनाया गया मागे परब

Mar 02, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

फोटो-SKL-15-मार्शल क्लब चाडरी के सदस्य मागे पर्व मनाते - सांस्कृतिक कार्यक्रमों का

आदिवासी हो मार्शल क्लब चाडरी में धूमधाम से मनाया गया मागे परब

राजनगर : राजनगर प्रखंड अंतर्गत चाडरी स्थित आदिवासी हो मार्शल क्लब में मागे परब धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा नेता व समाजसेवी राकेश सतपथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई। क्लब के देउरी बकेस्वर बांकीरा ने पूजा-अर्चना कर गांव और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वासुदेव महतो ने कहा कि मागे पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक और पहचान का प्रतीक है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि राकेश सतपथी ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्लब के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि परंपराओं को सहेजने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य जगन्नाथ टुडू, धनिराम महतो, राजाराम महतो, मोहन गुन्दुवा, लालसिंह गुन्दुवा, सुनिल बांकीरा, तुंगिर गुन्दुवा, विजय गुन्दुवा सहित क्लब के तमाम सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक नृत्य-गीत के माध्यम से मागे पर्व की महत्ता को दर्शाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।