छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर देव की 131वीं जयंती विजय उत्सव जयंती के रूप में मनाई गई
सरायकेला में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में कुंवर विजय प्रताप सिंह देव की 131वीं जयंती का जश्न मनाया गया। अभिनव प्रकाश और कलाकारों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसे श्रद्धांजलि माना गया।

सरायकेला,संवाददाता। छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंह देव की 131वीं जयंती विजय उत्सव जयंती के रूप में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में धूमधाम से मनाई गई। कला केंद्र परिसर में स्थापित कुंवर साहब की आदम कद प्रतिमा पर एसडीओ अभिनव प्रकाश और कलाकारों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सचिव की भावनाएं
इस अवसर पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सह एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि सरायकेला जैसे छोटे से कस्बे में कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव जैसे व्यक्तित्व का जन्म हुआ था। जिन्होंने पारंपरिक छऊ नृत्य को शास्त्रीय शैली में पिरो दिया।
कला केंद्र का उद्देश्य
पद्मश्री शशधर आचार्य ने कहा कि ऐसे महापुरुष के सम्मान से ही कला का सम्मान होता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
उनकी याद में शाम को कलाकेंद्र प्रेक्षागृह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रश्नोत्तरी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


