Saraikela News: नेत्र उत्सव में नवयौवन रुप में दर्शन दिए जगन्नाथ , उमडी श्रदालुओ की भीड
Saraikela News: सरायकेला के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को नेत्र उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को अणसर गृह से रत्न सिंहासन पर विराजमान किया गया। भक्तों ने भगवान के नवयौवन रूप का दर्शन किया और भंडारे का आयोजन किया गया।
Saraikela News: सरायकेला । सरायकेला के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को नेत्र उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा को अणसर गृह (एकान्तवास) से पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के रत्न सिंहासन पर विराजमान कराया गया।
नेत्र उत्सव का आयोजन
रत्न सिंहासन पर विराजमान होने के बाद तीनों विग्रहों का भव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत, सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य 'नवयौवन रूप' के दर्शन किए। इस मनोहारी रूप को देखने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान
नेत्र उत्सव के दौरान मुख्य पुरोहित, सेवायत और पूजा समिति के पदाधिकारियों की देखरेख में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। धार्मिक अनुष्टान में राजा प्रताप आदित्य सिहदेव शामिल हुए । तथा उनकी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-अर्चना के बीच भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा।
भंडारे का आयोजन
धार्मिक अनुष्ठान की समाप्ति के बाद मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन आज शाम 7 बजे से किया गया है । इस भंडारे में बदी संख्या में श्रदालुओ के पहुंचने की संभावना को देखते हुए श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति कि और विशेष तैयारी की गई है ।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


