Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsCar Crash in Saraykela Injures Scooter Rider Santosh Agarwal
सरायकेला : कार सवार ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर , स्कूटी चालक घायल

सरायकेला : कार सवार ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर , स्कूटी चालक घायल

संक्षेप:

सरायकेला में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार संतोष अग्रवाल को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय संतोष अखबार पढ़कर घर लौट रहे थे। कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Feb 09, 2026 10:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला । सरायकेला थानांतर्गत टाँगरानी गांव के निकट स्टेट बैंक के सामने एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार संतोष अग्रवाल घायल हो गए । स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार करने के बाद घरवालों ने सिटी स्कैन कराने के लिए जमशेदपुर ले गए ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची से शादी में शरीक होकर लौट रहे कार ने जो चाईबासा जा रही थी विपरीत दिशा से आ रहे संतोष अग्रवाल रोजाना की तरह अखबार पढ़कर सुबह 7 बजे सरायकेला स्थित अपने आवास स्कूटी से आ रहे थे , को टक्कर मार दी जिससे संतोष घायल हो गए ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दुर्घटना में स्कूटी के परख़च्चे उड़ गए । वहीं कार चालक का आगे वाला चक्का पंक्चर हो गया । कार चालक घटनास्थल से भागने के प्रयास में चाईबासा रोड स्थित साँगाजाटा गांव के निकट ग्रामीणों ने धरदबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया । उचित इलाज करने व स्कूटी बना देने के शर्त पर सरायकेला थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया है । संतोष अग्रवाल सरायकेला के निवासी है तथा वे हर रोज अपने स्कूटी से अखबार पढ़ने के लिए टांगरानी स्थित एक दुकान में जाते थे । आज भी वे सुबह अखबार पढ़ने गए थे कि आते समय दुर्घटना के शिकार हो गए ।