आदित्यपुर मेयर पद से तीन प्रत्याशी ने नाम वापस लिए, नप अध्यक्ष में शून्य
सरायकेला नगर पंचायत और आदित्यपुर नगर निगम के चुनाव में नाम वापसी का दिन शुक्रवार को था। सरायकेला में वार्ड पार्षद के लिए एक, आदित्यपुर में मेयर के लिए तीन और वार्ड पार्षद के लिए 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब आदित्यपुर मेयर पद के लिए 9 और वार्ड पार्षद के लिए 121 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला नगर पंचायत और आदित्यपुर नगर निगम के प्रत्याशियों के लिए शुक्रवार को नाम वापसी का दिन तय था। सरायकेला नगर पंचायत से वार्ड पार्षद में एक, आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद से तीन, वार्ड पार्षद से 11 ने नाम वापस ले लिए हैं। शनिवार को चुनाव चिह्न वितरण होगा, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद में कोई भी नाम वापस नहीं लिया जबकि आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद में मैदान में खड़े 12 प्रत्याशी में से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। अब मैदान में नौ प्रत्याशी हैं।
नाम वापस लेने में शकुंतला महाली, भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रभाषिनी कालूंडिया और सनातन हांसदा के नाम शामिल हैं । वहीं सरायकेला नगर पंचायत वार्ड पार्षद में वार्ड संख्या एक से सुजाता महांती ने नाम वापस ले लिया है। इस मैदान में उनके साथ उनके देवर उत्तम कुमार महांती भी खड़े हुए हैं, जिस कारण वे नाम वापस ले ली। आदित्यपुर नगर निगम में वार्ड पार्षद से 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। जिसमें वार्ड संख्या चार से शारदा देवी, राजेन्द्र कुमार व सूर्यमनी मंडल हैं। वार्ड संख्या 20 से विशाखा देवी, वार्ड संख्या 22 से रेणु सिंह, वार्ड संख्या 23 से रश्मि सिंह, वार्ड संख्या 24 से उत्तम मुखी व नटवर लाल करूवा, वार्ड संख्या 25 से पार्थो प्रधान, वार्ड संख्या 27 से निकिता करूवा तथा वार्ड संख्या 30 से भैया सूरज भूषण प्रसाद ने नाम वापस ले लिए हैं। सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए फाइनल प्रत्याशियों के नाम 1) मनोज चौधरी 2) जलेश कवि 3) सनातन मुंडा 4) सनत आचार्या 5) राजा प्रताप आदित्य सिहंदेव 6) सनातन मुंडा 7) प्रदीप कुमार आचार्या -सरायकेला नप के वार्ड पार्षद 33 प्रत्याशी मैदान में फाइनल सूची वार्ड-1 से 4: -उमापदो मुखी, राकेश कुमार महांती, उत्तम कुमार महांती, राजकुमार महांती वार्ड-2 से 3 : संतोष प्रजापति, विजय कुमार दत्ता, विक्रम सिंह मोदक वार्ड-3 से 3 : ज्योति साहू, रूपा देवी, रूनु मोदक वार्ड-4 से 2 : सुषमा तियु, पावर्ती तापे वार्ड-5 से 2 : गौतम नायक, राजकिशोर मुखी वार्ड-6 से 1 : बबिता कामिला (निर्विरोध) वार्ड-7 से 2 : सविता पटनायक, रूपा दारोघा वार्ड-8 से 6 : अविनाश कवि, सुदीप कुमार महांती, रेखा महांती, मीरा बारीक, राजेश कुमार पटनायक, राकेश रंजन पति वार्ड-9 से 6 : रुपेश कुमार बारीक, पिंकी मोदक, मनोज कुमार कवि, वरुण कुमार साहूब, कालीचरण साहू, राजेश कुमार बारीक वार्ड-10 से 2 : शांति गोडसेरा, युगल तापे वार्ड-11 से 2 : सांत्वना दाश, अंजलि राय -आदित्यपुर नगर निगम मेयर के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में फाइनल सूची 1. बास्को बेसरा, 2. रविंद्र बेसरा, 3. भुगलु सोरेन 4. सकला मार्डी, 5. विनोती हांसदा, 6. रमेश बालमुचू, 7. बारी सोरेन, 8. सावित्री लियांगी 9. संजय सरदार -आदित्यपुर वार्ड पार्षद में कुल 121 प्रत्याशी मैदान में , 1 से 9, 19 से 35 वार्ड की फाइनल सूची- वार्ड संख्या एक-3, वार्ड संख्या दो-5, वार्ड संख्या तीन-5, वार्ड संख्या चार-12, वार्ड संख्या पांच-5, वार्ड संख्या छः-8, वार्ड संख्या सात-6, वार्ड संख्या आठ-2, वार्ड संख्या नो-3, वार्ड संख्या उन्नीस-6, वार्ड संख्या बिस-5, वार्ड संख्या इक्कीस-4, वार्ड संख्या बाइस-2, वार्ड संख्या तेईस-7, वार्ड संख्या चौबीस-5, वार्ड संख्या पच्चीस-5, वार्ड संख्या छब्बीस-3, वार्ड संख्या सताइस-4, वार्ड संख्या अठाइस-2, वार्ड संख्या उनतीस-3, वार्ड संख्या तीस-7, वार्ड संख्या इकतीस-3, वार्ड संख्या बत्तीस-3, वार्ड संख्या तैतीस-6, वार्ड संख्या चौतीस-3, वार्ड संख्या पैंतीस-4
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


