Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsCandidates Trained on Election Symbols Expenditure and Code of Conduct in Sarai Kela
चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों को चुनावी पाठशाला, खर्च और आचार संहिता की दी गई ट्रेनिंग।

चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों को चुनावी पाठशाला, खर्च और आचार संहिता की दी गई ट्रेनिंग।

संक्षेप:

सरायकेला में निर्वाचन अधिकारी यस्मिता सिंह द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों को चुनावी प्रक्रिया, खर्च और आचार संहिता पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उम्मीदवारों को खर्च का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने और प्रचार के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। यह प्रशिक्षण निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Feb 08, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों को चुनावी पाठशाला, खर्च और आचार संहिता की दी गई ट्रेनिंग। सरायकेला, सनाददाता । निर्वाचन अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह द्वारा उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के बाद प्रखंड सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सभी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को चुनावी प्रक्रिया, नियमों और तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रत्याशियों को चुनावी खर्च के लिए अलग बैंक खाता खोलने और प्रतिदिन के खर्च का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर के उपयोग, जुलूस की अनुमति और संपत्ति विरूपण से जुड़े कड़े नियमों के बारे में बताया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया पर प्रचार और विज्ञापनों के लिए मिडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटोरिंग कमिटी से पूर्व प्रमाणन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने कहा, "प्रशिक्षण का उद्देश्य निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आचार संहिता का उल्लंघन न करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना खर्च विवरण जमा करें। इस अवसर पर कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी साधुचरण देवगम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपात, चांडिल बीईईओ उपस्थित थे । फोटो-SKL-8-प्रशिक्षण देते निर्वाचन पदाधिकारी यस्मिता सिंह तथा उपस्थित कुचाई बिडीयो, बीइईओ फोटो-SKL-9- प्रशिक्षण लेते सरायकेला नगर पंचायत वार्ड प्रत्याशी व कार्यकर्ता