ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलासिंधुकोपा सामरम समेत आठ पंचायतो के विकास का आधार होगा पुल:विधायक

सिंधुकोपा सामरम समेत आठ पंचायतो के विकास का आधार होगा पुल:विधायक

जिले के गम्हरिया प्रखंड के सिंधुकोपा व सामरम के बीच खरकई नदी पर 12.76 करोड़ से पुल बनेगा। 268 मीटर लंबा व 20 फीट ऊंचा बनने वाले पुल का शिलान्यास मंगलवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया। पुल का...

सिंधुकोपा सामरम समेत आठ पंचायतो के विकास का आधार होगा पुल:विधायक
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाThu, 19 Sep 2019 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के गम्हरिया प्रखंड के सिंधुकोपा व सामरम के बीच खरकई नदी पर 12.76 करोड़ से पुल बनेगा। 268 मीटर लंबा व 20 फीट ऊंचा बनने वाले पुल का शिलान्यास मंगलवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया। पुल का निर्माण दो वर्षों में पूरा होगा।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए गागराई ने कहा कि पुल गम्हरिया प्रखंड की सिंधुकोपा सामरम समेत आठ पंचायतों के दर्जनो गांवों के विकास का आधार होगा। पुल निर्माण से सीधा संपर्क जमशेदपुर महानगर से होगा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

कहा, पुल का निर्माण लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पहुंच पथ के लिए ग्रामीणों ने अपनी जमीन दान दी थी। वे पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्प हैं।

मुंडा ने शिलान्यास रोकवाया, जनता की हुई जीत : विधायक ने कहा इस पुल का शिलान्यास 15 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पुल का शिलान्यास कार्य रोकवा दिया। विभाग द्वारा पुन: 17 सितंबर को शिलान्यास कार्य किया गया, जो यहां की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि विकास को प्रभावित करने वालों को आगामी चुनाव में जनता सबक सिखायेगी।

इससे पूर्व विधायक का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर पुल निर्माण संर्घष समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंहदेव, मांगीलाल महतो, जगदीश सिंहदेव, मुखिया फोरमेन सोरेन, सुधीर महतो, नरेंद्र महतो, मंगल महतो, अमूल्य महतो, बासुदेव महतो, प्रकाश महतो व लक्ष्मण महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें